
खतरनाक टी-रेक्स का दांत डायनासोर के चेहरे में धंसा हुआ मिला । ( फोटो: ChatGPT, डिजाइन: पत्रिका)
T-Rex Dinosaur Attack Murder Mystery Solved: डायनासोर का नाम सुनते ही लोग, खासकर बच्चे रोमांचित हो उठते हैं और उनके दिमाग में जुरासिक पार्क फिल्म घूम जाती है, लेकिन अगर आपको असली डायनासोर के असली किस्से के बारे में पता चले तो इसे क्या कहेंगे। वैज्ञानिक शोध पत्रिका पीयरजे के अनुसार अमेरिका के मोंटाना में खोजे गए एक शाकाहारी डायनासोर, एडमोंटोसॉरस (Edmontosaurus) की खोपड़ी ने विज्ञान जगत में तहलका मचा दिया है। इस खोपड़ी के चेहरे वाले हिस्से में आज भी टी-रेक्स का एक नुकीला दांत धंसा हुआ है। करीब 6.6 करोड़ साल पहले की बात है, जब पृथ्वी पर भीमकाय जीवों यानि डायनासोरों का राज हुआ करता था। उस दौर का सबसे क्रूर और विशालकाय शिकारी था T-Rex (टायरानोसॉरस रेक्स)। अब वैज्ञानिकों के हाथ यह एक ऐसा अनोखा सुबूत हाथ लगा है, जिसने इतिहास के सबसे खतरनाक शिकार और शिकारी के आमने-सामने के युद्ध की दास्तान बयान कर दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
