
टर्की और क्रैनबेरी सॉस के साथ ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच। (फोटो: द वॉशिंगटन पोस्ट.)
Thanksgiving Leftover Grilled Cheese: पश्चिम की परंपरा है कि थैंक्स गिविंग (Thanksgiving Leftover Grilled Cheese) का अगला दिन आते ही हर घर में एक ही सवाल गूंजता है – अब इस ढेर सारे बचे हुए खाने का क्या करें ? प्लेट फिर से गर्म कर के खाओगे तो दो बार में ही जी ऊब जाएंगे, लेकिन अब एक सुपर आसान और गजब का ऐसा क्रिस्पी तरीका सामने आया है, जहां खाना फेंकना भी नहीं है और बचे हुए खाने (Post Thanksgiving Recipe) का अच्छा इस्तेमाल भी हो जाए। जी हां!–बची हुई रोस्ट टर्की और क्रैनबेरी सॉस डाल कर बनाइए क्रिस्पी ग्रिल्ड चीज़ (Turkey Cranberry Sandwich) सैंडविच! यह कोई आम सैंडविच (Crispy Grilled Cheese Hack) नहीं है। बाहर से मेयोनीज़ लगा कर सेंकने से यह गजब का क्रंची लगता है। खास बात यह है कि अंदर चीज़ पिघल कर लेयर बन जाती है। यही नहीं टर्की का रसीला स्वाद और क्रैनबेरी की खट्टी-मीठी चटनी मिल कर शानदार कॉम्बिनेशन बनाते हैं। कुल मिला कर सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाएगा और खाने में इतना लज़ीज कि आप बार-बार बनाएंगे। इस सैंडविच की खासियत यह है कि आप अपना बचा हुआ कोई भी सामान इसमें डाल सकते हैं। चीज़ बोर्ड से बची हुई चीज़ ? डाल दो। हैम खाया था टर्की की जगह ? वो भी चलेगा। ब्रसेल्स स्प्राउट्स, स्वीट पोटेटो, कोलार्ड ग्रीन्स या ग्रीन बीन्स – जो मन करे डालो। यह सैंडविच एक खाली कैनवास है, आप जितना क्रिएटिव बनोगे उतना मज़ा आएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
