22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियन पैरा गेम्स: मेंस हाई जंप T-63 स्पर्धा में भारत ने किया ‘क्लीन स्वीप’, शैलेश कुमार ने जीता ‘गोल्ड’

भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में गुरुवार को पुरुषों की हाई जंप T-63 फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भारत ने 'क्लीन स्वीप' कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 22 Oct 2026, 8:07 PM IST

India performance in Men High Jump T-63 event

एशियन पैरा गेम्स: मेंस हाई जंप में भारत का शानदार प्रदर्शन (सोर्स-IANS)

भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में गुरुवार को पुरुषों की हाई जंप टी63 फाइनल में तीनों पदक अपने नाम किए। इस स्पर्धा में शैलेश कुमार ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि वरुण भाटी को सिल्वर और राहुल को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

1.89 मीटर की छलांग लगाकर शैलेश ने जीता गोल्ड

शैलेश ने 1.89 मीटर की बेहतरीन छलांग लगाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, वरुण ने 1.84 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान अपने नाम किया। राहुल ने 1.81 मीटर की अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पोडियम में तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने दोहराया 2022 का प्रदर्शन

भारत ने पुरुषों की हाई जंप टी42/टी63 स्पर्धा में एक बार फिर तीनों पदक जीतकर 2022 के अपने प्रदर्शन को दोहराया। इन खेलों में यह भारत की ओर से तीनों पदक जीतने का तीसरा मौका था। इससे पहले, मेंस डिस्कस थ्रो एफ44/64 स्पर्धा में देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में और पुरुषों की शॉट पुट एफ46 फाइनल में सचिन खिलारी के नेतृत्व में भारत ने तीनों पदक जीते थे।

यूपी के निवासी हैं वरुण

वरुण, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले एक बेहतरीन भारतीय पैरा हाई जंपर हैं। पैरालंपिक मंच पर उन्हें पहली बड़ी सफलता 2016 के रियो पैरालंपिक खेलों में मिली, जहां उन्होंने 1.86 मीटर की छलांग लगाकर मेंस हाई जंप टी42 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 में ब्रॉन्ज मेडल और एशियन पैरा गेम्स 2018 में सिल्वर मेडल जीता, जहां उन्होंने 1.82 मीटर की ऊंचाई पार की थी।

हाल ही में, नई दिल्ली में आयोजित 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 1.85 मीटर की छलांग लगाकर मेंस हाई जंप टी63 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। दिन की शुरुआत में, 400 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। इसमें अंजनाबेन बंबडिया ने 59.97 सेकंड में गोल्ड मेडल जीता, जबकि जयंती बेहरा ने 1:00.65 के समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। अंजनाबेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि जयंती उनके ठीक पीछे रहीं।