16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹6500 तक कम हुई कीमत, जानिए ताजा अपडेट

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 16 Nov 2026, 4:36 PM IST

Gold-Silver Price

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। बीते सप्ताह में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी कीमतों में तेजी आई तो कभी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं आज सोने-चांदी की क्या कीमत है?

इंटरनेशनल मार्केट में सस्ता हुआ सोना

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोना-चांदी के दाम में गिरावट आई है। Comex पर सोने में 0.33% तक की गिरावट आई (Gold Price on Comex) और यह 3873.50 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 3.27% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 47.515 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में भी दाम गिरे

कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। आज सोना सस्ता होकर करीब ₹1.36 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भारी गिरावट के साथ (Silver Price) ₹1.74 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

MCX पर चांदी में भारी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 1100 रुपये तक की गिरावट आई है और कीमत ₹1,35,682 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 5500 रुपए तक की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,70,747 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

खरीदारों को मिली राहत

बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में गिरावट देखी गई। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना करीब ₹ 136,310 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹124,951 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹102,233 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 174,400 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।