
130 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं हवाओं ने बुधवार रात को तबाही मचा दी। पेड़ जड़ों से उखड़ गए।

पेड़ों के टूटने से कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई। तूफान के चलते सड़कों पर चलने वाले वाहन पेड़ गिरने से चकनाचूर हो गए।

130 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने जो सामने मिला सबकुछ तबाह कर दिया। पेड़ गिरने से एक मंदिर और मकान भी चपेट में आ गए।

तूफान ने मचाई तबाही में गरीबों पर कहर बरपाया। तूफान के चलते एक मकान की छत गिर गई।

तूफान के चलते आगरा में लगने वाली भीमनगरी में भी भारी छति पहुंची है। भीमनगरी का मंच, तोरणद्वार और रेशमी पर्दे फट गए।

सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें टूट गईं। पेड़ों पर आशियाना बनाकर रहने वाले सैकड़ों पक्षी प्रकृति के कहर का शिकार बने।