13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

65 लाख में नीलाम हो सकती है महात्मा गांधी की यह तस्वीर, ये है खासियत

अमरीका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक पुरानी तस्वीर की नीलामी की जा रही है।

2 min read
Google source verification
Mahatma Gandhi

अमरीका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक पुरानी तस्वीर की नीलामी की जा रही है। महात्मा गांधी के हस्ताक्षर वाली यह विशिष्ट तस्वीर 10 हजार डॉलर यानी 64,79,17 रुपए में बिक सकती है।

Mahatma Gandhi

इस तस्वीर की एक खास बात यह भी है कि इसमे मदन मोहन मालवीय और राष्ट्रपति एक साथ दिख रहे हैं।

gandhi

इस दुर्लभ तस्वीर पर महात्मा गांधी ने एम के गांधी लिख अपने हस्ताक्षर किए हैं। हस्ताक्षर में फाउंटेन पेन का इस्तेमाल किया गया है। जानकारी के अनुसार यह विशिष्ट तस्वीर 1931 में लंदन में आयोजित गोलमेज वार्ता के दूसरे सत्र के लिए खींची गई थी।

gandhi

तस्वीर की बैक साइड में ग्रेट ब्रिटेन के एसोसिएटेड प्रेस के कॉपीराइट स्टांप भी लगे हैं। बता दें कि यह नीलामी 7 मार्च तक चलेगी।

Mahatma Gandhi

याद रहे कि बतौर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि ने महात्मा गांधी ने ब्रिटेन में आयोजित गोलमेज वार्ता के दूसरे सत्र में हिस्सा लिया था। यह वार्ता 1930 से 1932 के बीच तीन बार आयोजित की गई थी।