7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवाई में ज्वालामुखी फटने से नर्क जैसे हुए हालात, तस्वीरें देख कलेजा आ जाएगा बाहर

हवाई द्वीप में दुनिया के एक सबसे सक्रिय ज्वालामुखी किलाएवा में ब्‍लास्‍ट होने और फिर शुक्रवार को भूकंप आने के बाद हवाई में इमजरजेंसी घोषित कर दी गई है

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

May 05, 2018

Hawaii island

अमरीका के हवाई द्वीप पर दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी फट गया है। किलाऊ ज्वालामुखी के फटने से आसपास के इलाकों में नर्क जैसे हालात हो गए हैं। पूरे इलाके में खतरे का अलर्ट जारी किया हुआ है।

Hawaii island

किलाऊ ज्वालामुखी फटने से दूर-दूर तक के इलाकों में गर्मी बढ़ गई है। इतना ही नहीं लीलानी एस्टेट्स पर प्रचंड रूप में फटा लावा पास ही के रिहायशी इलाकों में भी पहुंच गया है। घरों पर राख गिर रही है।

Hawaii island

अधिकारियों ने निवासियों से पास के समुदाय केंद्र में शरण लेने को कहा जिसके बाद क्षेत्र के करीब 1,700 लोगों को घर छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा।

Hawaii island

किलाएवा ज्‍वालामुखी में ब्‍लास्‍ट के बाद सड़कों पर लावा फैला हुआ है और आसपास के लोगों को सल्फर व जले पेड़ों की गंध आ रही थी। इससे यहां पर स्‍थानीय लोगों को सांस लेने में भी दिक्‍कतें हो रही हैं।

Hawaii island

हवाई के गवर्नर डेविड इगे ने कहा कि उन्होंने हजारों लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नेशनल गार्ड के जवानों को सक्रिय किया है। गर्वनर डेविड ने ट्वीट किया और लिखा, 'मैं लीलानी एस्टेट व आसपास के इलाकों के निवासियों से निर्देशों का पालन करने का आग्रह करता हूं। सतर्क रहें और अपने परिवारों को सुरक्षित करने की तैयारी करें।'