
अभी तक आपने जुड़वां भाई बहन के कई केस सुने और देखे होंगे, लेकिन अमरीका में एक ऐसा कपल सामने आया है, जिसमें लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी जुड़वां हैं। चारों को अपने सामने देख हर कोई हैरान रह जाता है।

जुड़वां भाई जॉश और जेरेमी सेलर्स को दो जुड़वां बहनों को प्रपोज किया है। मजेदार बात ये थी कि दोनों ने एक साथ जुड़वां बहनों को प्रपोज किया और अब एकसाथ शादी करने जा रहे हैं।

इस कपल को लेकर हर किसी के दिमाग में एक सवाल जरूर पैदा हो रहा है और वो ये है कि शादी तो ठीक है पर क्या आप लोग एक दूसरे को लेकर कंफ्यूज नहीं होगे?

34 साल के जुड़वां भाई जॉश और जेरेमी सेलर्स की मुलाकात 31 साल की ब्रिटनी और ब्रियाना स्पियर्स से एक फेस्टिवल के दौरान हुई थी। पहली नजर में देखकर दोनों भाई इन बहनों को दिल दे बैठे थे। दोनों ने तभी इन बहनों को प्रपोज करने का मन बना लिया था।

जुड़वां बहनों में से एक ब्रियाना का कहना है कि हम मेले में थे तभी ये जुड़वां भाई हमारे सामने आए। वो हमें देख रहे थे, हम उन्हें देख रहे थे। सबकुछ स्लो मोशन में हो रहा था फिल्म की तरह। हम पुराने जन्म के रिश्तों पर भरोसा करते हैं। शायद हमें फिर वही लोग मिल गए हैं।