
फ्लोरिडा की एमिली रीमर को दुनिया की सबसे हॉट फीशर वुमैन (मछुआरिन) कहा जाता है। प्रोफेशनल फिशरवुमन एमिली ने एक नया ट्रेंड शुरू किया है।

ट्रेंड ये है कि वो मछलियां पकड़ते वक्त सिर्फ बिकिनी में होती हैं और अपनी हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
ये भी पढ़ें


सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लोग बेहद पसंद करते हैं और अब उनके लाखों फॉलोअर्स उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत फिशर वुमन मानने लगे हैं।

एमिली ने बताया कि वे अपने ब्वॉयफ्रेंड की 1.4 करोड़ की बोट मछली पकड़ने के लिए ले जाती हैं। वे एक से एक समुद्री मछलियां पकड़ती हैं, जिनका कई बार वजन खुद एमिली से ज्यादा होता है। इसमें टूना, सेल फिश, ब्लू मरीन मछलियां वे ज्यादा पकड़ती हैं।

एमिली के कई बिकिनी फोटोज का विरोध हो चुका है, जिसमें वे कई मछलियों के साथ पोज कर रही हैं। असल में इन फोटोज में मछलियों का खून बिखरा हुआ था। इसपर एमिली ने कहा कि ये नेचुरल है, इसे लेकर कॉन्ट्रोवर्सी नहीं करनी चाहिए।