
बेंबेंगलूरु. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि कन्नड़ भाषा, भूमि और जल की रक्षा करना हर कन्नड़िगा की जिम्मेदारी है। उन्होंने आह्वान किया कि कर्नाटक में कन्नड़ माहौल बनाना जरूरी है। वे कन्नड़ और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित कर्नाटक नामकरण सुवर्ण महोत्सव समारोह के तहत विधान सौधा के पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास नाडदेवी भुवनेश्वरी की कांस्य प्रतिमा के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।


