
कड़वे प्रवचनों के लिए विश्व विख्यात दिगंबर जैन संत मुनि तरुण सागर महाराज शनिवार दोपहर 3 बजे पूरी रीति-रिवाजो के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। बाड़ापदमपुरा दिगम्बर जैन मंदिर में राष्ट्र संत दिगम्बर जैन मुनि तरुण सागर के देवलोक गमन के बाद पदमपुरा प्रबंध कार्यकारिणी समिति की ओर से शनिवार सायं 4 बजे से शोक सभा का आयोजन किया गया। सर्व समाज ने दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बाड़ापदमपुरा के बाजार बंद रखे।

मुनि श्री के देवलोक गमन की पर जयपुर जैन समाज में भी शोक की लहर दौड़ गई

मुनि श्री के मोक्ष महल की प्राप्ति के लिए श्रद्धा-भक्ति पूर्वक णमोकार महामंत्र जाप का अनुष्ठान किया।

बाड़ापदमपुरा दिगम्बर जैन मंदिर में राष्ट्र संत दिगम्बर जैन मुनि तरुण सागर के देवलोक गमन के बाद पदमपुरा प्रबंध कार्यकारिणी समिति की ओर से शनिवार सायं 4 बजे से शोक सभा का आयोजन किया गया।

मुनि श्री के देवलोकगमन पर पदमपुरा जैन समाज ही नहीं अपितु सर्व समाज ने दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक अतिशय क्षेत्र बाड़ापदमपुरा के बाजार बंद रखे।