12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेहत और खूबसूरती का साथी है बादाम तेल, जाने कैसे

बादाम तेल का इस्तेमाल आप सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए कर सकते हैं। बादाम की ही तरह बादाम का तेल भी पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर होता है

2 min read
Google source verification
Almond Oil Benefits

बादाम तेल का इस्तेमाल आप सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए कर सकते हैं। बादाम की ही तरह बादाम का तेल भी पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर होता है। इस तेल का इस्तेमाल आप खाना बनाने के लिए भी कर सकते हैं और चेहरे पर लगाने के लिए भी। एनिमिया की शिकायत को दूर करके ये इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करने का काम करता है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि किसी चीज को उसके मूल रूप में ही लेना फायदेमंद होता है, पर ऐसा नहीं है, बादाम के तेल में वो सभी गुण पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं।

Almond Oil Benefits

बादाम तेल के नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यून सिस्टम अगर सही है तो बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता हैं।

Almond Oil Benefits

बादाम तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं। ओमेगा-6 दिमाग की सेहत के लिए एक आवश्यक तत्व है। इससे दिमाग को पोषण मिलता है।

Almond Oil Benefits

अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो आज से ही बादाम के तेल को अलग-अलग रूपों में लेना शुरू कर दें। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है।

Almond Oil Benefits

बादाम तेल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है। बादाम के नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

Almond Oil Benefits

बादाम का तेल विटामिन ई, विटामिन डी और पोटैशियम का खजाना है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

Almond Oil Benefits

गर्भावस्था में बादाम तेल का सेवन करना फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में बादाम तेल के सेवन से डिलीवरी के नॉर्मल होने की संभावना बढ़ जाती है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम मां और बच्चे दोनों को फायदा पहुंचाते हैं।