7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घना पक्षी विहार: यहां हर वर्ष लगता है पक्षियों का मेला…देंखें तस्वीर

भरतपुर स्थित केवला देव राष्ट्रीय उद्यान जिसे घना पक्षी विहार के नाम से भी जाना जाता है। यहां अक्टूबर माह से पक्षियों का मेला भरना शुरू होता है जो कि अप्रेल के प्रथम सप्ताह तक यहीं ठहरते हैं और प्रजनन करते हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार यहां करीब साढ़े तीन सौ प्रजातियों के हजारों पक्षी पहुंचते हैं, जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश से हर सीजन में करीब डेढ़ लाख पर्यटक यहां पहुंचते हैं। घना पक्षी विहार के विभिन्न प्राकृतिक दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया हमारे फोटोजर्नलिस्ट विनोद शर्मा ने...

2 min read
Google source verification
bird fair in keoladeo national park bharatpur

केवला देव राष्ट्रीय उद्यान में बकालिया के समीप जलक्रीडा करते और जलाशय के ऊपर उड़ान भरते पैलीकन पक्षी। इस बार घना पक्षी विहार में रिकॉर्ड पैलीकन पक्षी पहुंचे।

bird fair in keoladeo national park bharatpur

भरतपुर के केवला देव राष्ट्रीय उद्यान में सूर्योदय के दौरान पेड़ की टहनी पर बैठे कॉर्वोनेन्ट पक्षी

bird fair in keoladeo national park bharatpur

सूर्योदय का स्वागत: भरतपुर के केवला देव राष्ट्रीय उद्यान में सूर्योदय के समय आसमान में बिखरी लालिमा और मानो सूर्यदेव का स्वागत करने के लिए उड़ान भरते पक्षी।

bird fair in keoladeo national park bharatpur

प्रकृति की अनुपम छटा: चहुं ओर फैली हरियाली सुकून देती है तो पतझड़ भी एक अलग अनुभूति कराता है। इन दिनों भरतपुर के घना पक्षी विहार मे पतझड़ के कारण मार्ग में पेड़ों के गिरते पत्ते ऐसा आभास कराते हैं मानो वसंत के आगमन के स्वागत के लिए वो पलक-पांवड़े बिछाए हुए हैं। पेड़ पर बैठे परिंदों व प्रकृति की अनुपम छटा को कैमरों में कैद करते हुए पर्यटक हर तरफ नजर आ जाते हैं।

bird fair in keoladeo national park bharatpur

भरतपुर के केवला देव राष्ट्रीय उद्यान में सांपन मोरी के समीप अठखेलियां करते चाइना कूट पक्षियों का झुंड।

bird fair in keoladeo national park bharatpur

भरतपुर के केवला देव राष्ट्रीय उद्यान में प्रकृति की सुन्दरता से अभिभूत होकर नृत्य करता इण्डियन सारस का जोड़ा।