
डीग में गोतस्कर और पुलिस में मुठभेड़। फोटो पत्रिका
डीग जिले के पहाड़ी थाना पुलिस व गोतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों तरफ से राउंड फायरिंग हुई। गोतस्कर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को पहाड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे भरतपुर आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में पहाड़ी पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान सद्दाम पुत्र कासम निवासी घाटमीका को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया। गोतस्कर सद्दाम पूर्व में पुलिस पर फायरिंग की वारदात में शामिल रहा है। वह बिना नंबर की मोटरसाइकिल से धीमरी घाटमीका की ओर जा रहा था।
इस पर नरेश कुमार चनेजा, पहाड़ी थाना अधिकारी योगेन्द्र राजावत व पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को आते देख गोतस्कर सद्दाम ने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। लगातार फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें गोतस्कर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। जिला एसपी ने बताया कि सद्दाम दौसा जिले के मानपुर थाने में एक होमगार्ड की हत्या और अलवर के मालाखेड़ा में पुलिस पर फायरिंग के मामलों में फरार चल रहा था।
गोतस्कर सद्दाम टॉप-10 का कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधी है, जिस पर कुल 70 हजार रुपए का इनाम घोषित है। इसमें भरतपुर रेंज से 35 हजार, जिला अलवर से 25 हजार व जिला दौसा से 10 हजार का इनाम शामिल है। उसके खिलाफ पुलिस पर फायरिंग, हत्या, गोतस्करी और जानलेवा हमलों सहित 23 संगीन मामले दर्ज हैं।
जिला एसपी शरण कंबले ने बताया कि गोतस्कर की ओर से फायरिंग के दौरान एक गोली कांस्टेबल नेतराम के सीने पर लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद कांस्टेबल नेतराम ने साहस का परिचय देते हुए मौके पर ही गोतस्कर को दबोच लिया। गोतस्कर सद्दाम का पिता कासम मेव भी कुख्यात गौतस्कर माना जाता था। पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी। कुछ दिन पहले भी पहाड़ी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी सद्दाम हमेशा अवैध हथियार और कारतूस से लैस रहता था।
Published on:
07 May 2026 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
