22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संकट मोचन के मंदिर में त‍िरंगे की सजावट देखने उमड़े शहरवासी, उड़ते हनुमान के साथ भजनों का आनंद शुक्रवार को

हनुमान जयंती पर शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन शुक्रवार से शुरू हो जाएंगे

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Hanuman jayanti in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

हनुमान जयंती पर शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन शुक्रवार से शुरू हो जाएंगे। मुख्य आयोजन शनिवार को होंगे। इसके मद्देनजर मंदिरों में भव्य सजावट की गई है।

Bhilwara, bhilwara news, Hanuman jayanti in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

मुख्य डाकघर के सामने स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर दो दिवसीय महोत्सव शुक्रवार से शुरू होगा। मंदिर में शनिवार दोपहर हनुमानजी को 25 क्विंटल काजू कतली का महाभोग लगाया जाएगा। संकट मोचन हनुमान मंदिर में गुरुवार को तिरंगे की आकर्षक विद्युत सजावट की गई। इसे देखने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसमें तिरंगे की विद्युत सजावट देखने के लिए शहरवासियों का हुजूम लग गया।

Bhilwara, bhilwara news, Hanuman jayanti in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

मंदिर के महंत बाबू गिरी ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे से मंदिर के बाहर भजन संध्या होगी। इसमें जयपुर की उमा लहरी, कानपुर के पप्पू बेधड़क, बेंगलुरू की आकांक्षा मेहता भजनों की प्रस्तुति देगी। दिल्ली के कलाकार छेदीलाल उड़ते हुए हनुमान के स्वरूप में आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। रात को हनुमानजी को स्वर्ण चोला चढ़ाया जाएगा।

Bhilwara, bhilwara news, Hanuman jayanti in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

शनिवार दोपहर बारह बजे काजू कतली का भोग लगाया जाएगा। साथ ही मिल्क केक भी काटा जाएगा। आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। रात को संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। संकट मोचन हनुमान मंदिर में तिरंगे की आकर्षक विद्युत सजावट की गई। इसे देखने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसमें तिरंगे की विद्युत सजावट देखने के लिए शहरवासियों का हुजूम लग गया।

Bhilwara, bhilwara news, Hanuman jayanti in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

महंत बाबूगिरी ने हर साल भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते इस बार प्रसाद में 4 क्विंटल काजू कतली की बढ़ोतरी की है। पचास हलवाई बुधवार से काजू कतली तैयार करने में जुटे हैं। इसके लिए 14.50 क्विंटल काजू, 10 क्विंटल शक्कर, चार पीपे देशी घी और 350 ग्राम केसर काम में लिया जा रहा है।