
श्री पंचमुखी दरबार मंदिर प्रांगण में राजारामदास महाराज के चतुर्थ साकेत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

दूरदराज से आए साध संतों का सानिध्य यहां भक्तों को मिला। महोत्सव का शुभारम्भ मंगलवार सुबह नौ बजे रामार्चन महायज्ञ के साथ शुरू हुआ।

साधु, संतों व श्रद्धालुओं ने देश में खुशहाली की कामना के लिए आहूति दी।

सुबह 11 बजे चरण पादुका पूजन के बाद शाम को सुन्दरकाण्ड हुआ।

शाम को संगीतकार बनवारीलाल शर्मा के सुर ने भक्ति संगीत की लहर छोड़ कर यहां मौजूद जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया। शालिनी गोस्वामी की रास प्रस्तुति भी भव्य रही।

साधु संतों का समागम साकेत महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार दोपहर तीन बजे संत समागम हुए। महन्त लक्ष्मणदास त्यागी ने संतों को भक्ति व मानव सेवा की कड़ी बताया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए साधु संतों का सम्मान किया गया। इसके बाद मंदिर में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई।