
कथित तौर पर फांसी लगा कर जान देने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने अपना भोजपुरी करियर साल 2019 में शुरू किया था। इन्होनें सबसे पहले ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ फिल्म में काम किया। कम समय में हीं आकांक्षा ने अपनी कला के दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया।

साथ ही आकांक्षा कम समय मे ही बड़े परदे पर दिखने लगी और महज चंद सालों में ही पोपुलर हो गई। लोगों ने उनके काम को सराहा, प्यार दिया। पैसों के मामले में भी आकांक्षा पीछे नहीं थी। इतनी कम सालों मे ही आकांक्षा ने अच्छी दौलत कमाई। आकांक्षा ने अपनी कमाई से एक गाड़ी भी खरीदी थी, जिसकी फोटो आप ऊपर देख सकते हैं।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे अपनी मौत के बाद अपने पीछे लाखों की संपत्ति छोड़ गई हैं। आप जान कर हैरान हो जाएंगे कि इतने कम समय मे भी आकांक्षा ने अपनी कड़ी मेहनत से खूब सारा पैसा कमा रखा था।

सिनेमा के साथ साथ आकांक्षा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 17 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते थे। और सिनेमा के साथ साथ वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी अच्छी कमाई करती थीं।

सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं बल्कि आकांक्षा दुबे के पास एक यूट्यूब चैनल भी था जिसपर हजारों सब्स्क्राइबर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 2 लाख रुपए चार्ज करती थीं। फिल्मों के साथ साथ वह गानों और भोजपुरी एलबम में भी काम करती थीं, जहां से उन्हें अच्छी कमाई होती थी।

हालांकि उनकी कमाई को लेकर कोई सटीक जानकारी तो नहीं है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आकांक्षा दुबे एक महीने में करीब डेढ़ से दो लाख रुपए कमाती थी।

आकांक्षा की उम्र अभी सिर्फ 25 साल थी लेकिन छोटी सी उम्र में ही आकांक्षा ने सोहरत के साथ साथ दौलत भी कमा रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा की अनुमानित सालाना आय करीब 30 से 40 लाख रुपए थी।

बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का निधन रविवार सुबह वाराणसी के एक होटल रूम में हुई। उनका शव पंखे से लटकता मिला। आकांक्षा शूटिंग के लिए वाराणसी गई थी।

भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले वह टिक टॉक पर वीडियोज़ बनाती थीं। और वही से इन्हे लोगों का प्यार मिलता चला आया और फिर एलबम से होते हुए भोजपुरी सिनेमा तक अपना पांव पसार चुकी थी।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देना उनके फैंस के लिए बेहद दुखद था। लोग उनके गानों को काफी पसंद करते थे।