महाराष्ट्र के ढोल संग रंगों में डूबे शहरवासी देखें photos
भोपाल में बुधवार सुबह होली सेलिब्रेशन के दौरान विठ्ठल मार्केट स्थित दशहरा मैदान में महाराष्ट्र के पारंपरिक ढोल की थाप पर शहरवासी जमकर झूमे। रंगों और उत्साह से सराबोर लोगों ने नृत्य कर होली के त्योहार का आनंद लिया। रंग-बिरंगे गुलाल और ढोल की गूंज के बीच पूरा मैदान उत्सव के माहौल में डूबा नजर आया।