
बीकानेर में धरणीधर खेल मैदान पर फागणिया फुटबॉल मैच में शामिल हुए स्वांग कलाकार अतिथियों के साथ। फोटो नौशाद अली

संगमः फागणिया फुटबॉल ने एक बार फिर साबित किया कि यह आयोजन केवल खेल नहीं, बल्कि लोकपरंपरा, सामाजिक संदेश और सामूहिक उल्लास का उत्सव है, जहां रंग, रूप और भूमिका सब बराबर है। परंपरा, हास्य और संदेश फोटो नौशाद अली

फागणिया फुटबॉल बीकानेर में होली के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रमुख है। बच्चों से बुजुर्ग तक विभिन्न प्रकार के रुप धारण कर इस फुटबॉल मैच में शामिल होते है। शनिवार को धरणीधर खेल मैदान पर फागणिया फुटबॉल हुआ। स्वांग बने कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू स्वामी प्रेमानंद वसुंधरा सहित कई हस्तियों ने लिया भाग तो वही शिवाजी महाराज ने भी दिखाये अपने जौहर,भगवान शिव और बाबा रामदेव सहित फिल्मी अभिनेत्रियों, देवी-देवता, भूत, राक्षस आदि के स्वरुप धारण कर इसमें शामिल हुए। रैफ्री ने मैच का संचालन किया। स्वांग बने पुरुष व महिला पात्रों की टीमों के मध्य मैच हुआ। पुरुष कलाकारों की टीम में देवता व भूत एक साथ खेलते नजर आए। मैच के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी उपिस्थत रहे। होलाष्टक में हर साल फागणिया फुटबॉल मैच का आयोजन होता है। फोटो नौशाद अली

रविवार को धरणीधर खेल मैदान पर हुए फागणिया फुटबॉल में पुरुषों और महिलाओं की टीम में मुकाबला हुआ। पुरुषों की टीम में देवता, भूत, राजनेता, अभिनेताओं के रूप धारण कर मैदान में उतरे। वहीं महिलाओं की टीम में फिल्मी अभिनेत्रियों, राजनीति से जुड़ी प्रमुख शख्सियतें मैदान पर उतरी। वहीं कलाकारों ने नरेन्द्र मोदी, महादेव, शिवाजी, ममता बनर्जी, प्रेमानंद महाराज, संत, महात्मा, आलिया भट्ट, मोनालिसा सहित अनेक चर्चित लोगों के स्वरूप धारण किए। करीब एक घंटे चले मैच में देवता और भूत भी महिलाओं की टीम को पराजित नहीं कर पाए। फागणिया फुटबॉल को देखने बड़ी संख्या में शहरवासी जुटे।फोटो नौशाद अली

बीकानेर में धरणीधर खेल मैदान पर फागणिया फुटबॉल हुआ। स्वांग बने कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वसुंधरा सहित कई हस्तियों ने लिया भाग तो वही शिवाजी महाराज ने भी दिखाये अपने जौहर,भगवान शिव और बाबा रामदेव सहित फिल्मी अभिनेत्रियों, देवी-देवता, भूत, राक्षस आदि के स्वरुप धारण कर इसमें शामिल हुए। फोटो नौशाद अली

स्वांग बने कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू स्वामी प्रेमानंद वसुंधरा सहित कई हस्तियों ने लिया भाग तो वही शिवाजी महाराज ने भी दिखाये अपने जौहर,भगवान शिव और बाबा रामदेव सहित फिल्मी अभिनेत्रियों, देवी-देवता, भूत, राक्षस आदि के स्वरुप धारण कर इसमें शामिल हुए। रैफ्री ने मैच का संचालन किया। स्वांग बने पुरुष व महिला पात्रों की टीमों के मध्य मैच हुआ। पुरुष कलाकारों की टीम में देवता व भूत एक साथ खेलते नजर आए। मैच के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी उपिस्थत रहे। होलाष्टक में हर साल फागणिया फुटबॉल मैच का आयोजन होता है। फोटो नौशाद अली