
बिलासपुर में स्थित दलहा पहाड़ प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण से सराबोर एक धार्मिक और पुरातात्विक स्थल है। इस पहाड़ की खड़ी चढ़ाई और घने जंगल इसे एडवेंचर प्रेमियों के लिए खास बनाते हैं।

लोग यहां ट्रेकिंग करने और पहाड़ की चोटी से खूबसूरत नजारों को देखने आते हैं। बिलासपुर से इस जगह की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है और यहां आप सीपत रोड से आसानी से पहुंच सकते हैं।

यह जगह घने जंगल के बीचो बीच है और जंगल के रास्ते ही पहाड़ को चढ़कर ऊपर पहुंचा जा सकता है।

यह जगह खूबसूरत नजारों से भरी हुई है। यहां सूर्यास्त और सूर्योदय देखने लायक होता है। कभी-कभी इस पहाड़ की चोटी से बादल नीचे भी दिखाई देता है।

दलहा पहाड़ बारिश में और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां चारों ओर हरियाली होती है वहीं, पहाड़ के ऊपर से कई बार बादल भी नजर आते हैं। लेकिन बारिश में दलहा पहाड़ चढ़ना खतरनाक हो सकता है।

दलहा पहाड़ के ऊपरी हिस्से में एक तालाब स्थित है। कहा जाता है इस तालाब में नागपंचमी के समय जलग्रहण करने से शरीर रोग मुक्त होता है।