8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE CG Topper: साक्षी का सक्सेस फॉर्मूला, आप पढ़ लीजिए तो चुटकियों में हासिल कर लेंगे परीक्षा में टॉपर का मुकाम

साक्षी ने बताए सफलता के राज, 10वीं की परीक्षा में सीबीएसई में हासिल की है देशभर में दूसरी पॉजीशन,

2 min read
Google source verification
CBSE 10TH RESULTS SECOND TOPPER

साक्षी के मुताबिक कूल होकर पढ़ाई करें। ध्यान न भटके ऐसी जगह की तलाश करें, लेकिन अगर ऐसी जगह न मिले तो इसे मजबूरी न बनाएं। मैं अपने घर की छत पर बैठकर झूले में झूलते हुए पढ़ती थी। इससे मुझे पढ़ाई में एक रिदम मिलती है।

CBSE 10TH RESULTS SECOND TOPPER

साक्षी साइंटिस्ट बनना चाहती हैं। वह कहती हैं विज्ञान और अध्यात्म मिल जाएं तो दुनिया में खुशहाली ही खुशहाली हो।

CBSE 10TH RESULTS SECOND TOPPER

साक्षी को बिंदास जीवन पसंद है। हेजीटेशन वह नहीं रखती। अपने दादा-दादी को दोस्त मानने वाली साक्षी कहती हैं, उनके अनुभव मेरे जीवन में काम आए। वे हमेशा शाबाशी देते हैं, यह शाबाशी ही मेरे लिए आशीर्वाद साबित हुई।

CBSE 10TH RESULTS SECOND TOPPER

साक्षी सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं बाकी की गतिविधियों में भी हैं अव्वल। लिखने का शौक रखने वाली साक्षी निबंध लेखन में जीत चुकी हैं कई पुरस्कार। ऐसा कोई इवेंट नहीं स्कूल लेवल का जिसमें साक्षी न करती हों पार्टिसिपेट।

CBSE 10TH RESULTS SECOND TOPPER

साक्षी को बागवानी का भी खूब शौक है। वह पढ़ाई में बेफिक्री के लिए कुदरत के बीच पढ़ना पसंद करती हैं। इसके लिए उन्होंने अपने घर की छत पर बागवानी कर डाली। यहीं पर साक्षी ने पढ़ाई करके हासिल किया यह मुकाम।

CBSE 10TH RESULTS SECOND TOPPER

साक्षी पढ़ाई में ही नहीं लिखने में भी है अव्वल। उन्होंने दो किताबें लिखी हैं। एक विज्ञान पर दूसरी धर्म पर। आध्यात्मिक आनंद को महसूस करते हुए साक्षी कहती हैं लेखन मेरी रग-रग में है। अध्यात्म मेरा जीवन है।