
Anant Ambani-Radhika Merchant Pre wedding: अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में उनकी वेडिंग की रस्में शुरू हो गई हैं। मंगलवार को हुई हल्दी की रस्म में सारा अली खान, रणवीर सिंह, सलमान खान, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, नीता अंबानी, उदित नारायण, शेखर पहाड़िया, मानुषी छिल्लर और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे शामिल हुए। बॉलीवुड के इन स्टार्स का लुक सुर्खियों में है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में रणवीर सिंह का जबरदस्त स्वैग दिखा। वो येलो कलर के कुर्ते में कमाल के दिखे। एक्टर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें वो हल्दी से लथपथ दिख रहे हैं।

जान्हवी कपूर भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस को येलो कलर की साड़ी में देखा गया। इस आउटफिट में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही थी। एक्ट्रेस के यह सिंपल लुक सभी को पसंद आ रहा है।

अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में सलमान खान येलो कुर्ता और ब्लैक पैंट में दिखे। एक्टर का यह सिंपल लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

अनन्या पांडे को अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस को बेहतरीन आउटफिट पहनी हुई थी। अनन्या का यह लुक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।