
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा रही ईशा देओल इन दिनों सिनेमाजगत से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन वह अक्सर अपनी मां हेमा मालिनी की तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनती रहती हैं। कुछ इसी तरह हाल में वह क्लासिकल डांस की तैयारी करती नजर आईं।

ईशा देओल ने नाट्यविहार अकादमी में नाटक रामायण में सीता का किरदार निभाया। उस दौरान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

अपने डांस नाटक से पहले ईशा देआेल ग्रीन रूम में फैंस के साथ नजर आईं। ईशा देओल ने उस वक्त पारंपरिक वेशभूषा पहन रखी थी।

इस लिबास में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उस इवेंट की कुछ खास तस्वीरें इस वक्त काफी वायरल हो रही हैं।

बता दें नाट्यविहार अकादमी द्वारा प्रस्तुत की गई रामायण के कार्यक्रम में हेमा मालिनी बतौर चीफगेस्ट पहुंची थी।