7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पवन कल्याण से अरुण गोविल तक, इन स्टार्स ने राजनीति में जमाया रंग

साल 2024 खत्म होने में बस कुछ दिन शेष हैं। यह साल फिल्म जगत के सितारों के लिए कई मायने में खास रहा। शानदार अभिनय से प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले सितारे राजनीति की दुनिया में भी अपनी जीत के साथ छाए रहे और जनप्रतिनिधि के तौर पर नई पारी की शुरुआत की।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Dec 20, 2024

bollywood

साल 2024 खत्म होने में बस कुछ दिन शेष हैं। यह साल फिल्म जगत के सितारों के लिए कई मायने में खास रहा। शानदार अभिनय से प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले सितारे राजनीति की दुनिया में भी अपनी जीत के साथ छाए रहे और जनप्रतिनिधि के तौर पर नई पारी की शुरुआत की।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत : इस साल हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार उतरीं फिल्म इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने शानदार जीत हासिल की। अभिनेत्री ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Arun Govil

अरुण गोविल : ‘रामायण’ के ‘राम’ अरुण गोविल को भी भाजपा ने मेरठ से टिकट दिया था। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे गोविल ने जीत हासिल की और संसद पहुंचे।

Suresh Gopi

सुरेश गोपी : दक्षिण भारतीय अभिनेता सुरेश गोपी के लिए भी ये साल बेहद खास रहा। सुरेश गोपी के दम पर भाजपा केरल में अपनी पैठ बनाने में कामयाब रही। त्रिशूर लोकसभा सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की।

Hema Malini

हेमा मालिनी : फिल्म इंडस्ट्री की एवरग्रीन अभिनेत्री हेमा मालिनी तीसरी बार मथुरा की सांसद बनने में कामयाब रहीं। अभिनेत्री भाजपा से सांसद हैं।

South superstar Pawan Kalyan

पवन कल्याण : दक्षिण भारतीय अभिनेता पवन कल्याण की पार्टी जन सेना पार्टी ने एनडीए के तहत चुनाव लड़ा था। पीथापुरम विधानसभा सीट से उन्होंने जीत हासिल की। पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं।

Manoj Tiwari

मनोज तिवारी : भोजपुरी अभिनेता और गायक मनोज तिवारी के सितारे अभिनय की दुनिया के साथ ही राजनीति में भी बुलंद हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर उन्होंने जीत दर्ज की। तिवारी ने कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे कन्हैया कुमार को हराया।

Ravi Kishan

रव‍ि क‍िशन : भोजपुरी फ‍िल्‍मों के एक और सुपर स्‍टार र‍व‍ि क‍िशन ने भारतीय जनता पार्टी के ट‍िकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से जीत हास‍िल की। उन्‍होंने समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार को पराज‍ित क‍िया।