
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। उनके बॉयफ्रेंड का नाम सैम बोम्बे है। दोनों एक-दूसरे का लंबे समय से डेट कर रहे थे।

सैम ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करते हुए पूनम के साथ फोटो शेयर की। इसमें दोनों रिंग पहनें नजर आ रहे हैं। कैप्शन में सैम ने लिखा,'हमने आखिरकार कर लिया।'

इस पर पूनम ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा,'बेस्ट फीलिंग।' बता दें कि पूनम ने बॉलीवुड की एक—दो मूवीज में काम किया है। इसके बाद उनका पूरा ध्यान मॉडलिंग पर है।