12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तो ये है प्रियंका की HOT और FIT बॅाडी का राज, हर दिन लगभग 6 से 7 घंटे करती हैं ये काम

तो ये है प्रियंका की HOT और FIT बॅाडी का राज, हर दिन लगभग 6 से 7 घंटे करती हैं ये काम

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jul 18, 2018

priyanka chopra fitness and workout routine

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका आज देश ही नहीं बल्कि विदेश की भी टॅाप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक एक्ट्रेस होने की वजह से उन्हें अपने आपको लगातार खुदको फिट रखना पड़ता है। इसी के चलते वह योगा कर अपनी बॅाडी का ध्यान रखती हैं।  

priyanka chopra fitness and workout routine

खास बात यह है कि वह नियमित रूप से इन तीन योगासन का अभ्यास जरुर करती हैं। योगासन उनके फिटनेस प्लान का अहम हिस्सा हैं। तो आइए, जानते हैं कि वे योगासन कौन से हैं और उन्हें करने का क्या तरीका है।  

priyanka chopra fitness and workout routine

मत्स्यासन – सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं। कुछ देर सांस को सामान्य करने के बाद पद्मासन लगा लें। हाथों का सहारा लेकर पीठ को पीछे की ओर धीरे-धीरे लाते हुए पीठ के बल लेट जाएं। पैरों के अंगूठों को पकड़ लें और सांस को सामान्य रखते हुए यथाशक्ति रोकने के बाद पद्मासन खोल लें। कुछ देर शवासन में लेटने के बाद पूर्व स्थिति में आ जाएं।  

वीरभद्रासन – वीरभद्रासन से शरीर को मजबूती और तुरंत एनर्जी मिलती है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच में दूरी रखें। सांस खींचते ह‌ुए दोनों हाथों को दोनों दिशाओं में अपने कंधों के समानांतर फैलाएं। अब गर्दन दाई दिशा में ले जाएं और दाएं घुटने को मोड़ें। अपने हाथों को नमस्‍ते का आकार देते हुए ऊपर की ओर रखें। अब सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को नीचे लाएं। थोड़ी देर इसी मुद्रा में रहें और दोबारा इसी क्रिया को करें।

priyanka chopra fitness and workout routine

वृक्षासन – इसे करने के लिए सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं। अब दोनों पैरों के बीच कुछ दूरी बनाकर खड़े रहें। फिर हाथों को सिर के ऊपर उठाते हुए सीधा कर हथेलियों को मिला दें। अब दाहिने पैर को मोड़ते हुए उसके तलवे को बाईं जांघ पर टिका दें। बाएं पैर पर संतुलन बनाते हुए हथेलियां, सिर और कंधे एक ही सीध में हों। जब तक संभव हो ऐसे रहें। कुछ देर बाद अन्य पैर से भी यह दोहराएं।