
बचपन में रंग को लेकर इस एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया जाता था। आज इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। चलिए आपको बताते हैं कौन है वो एक्ट्रेस?

तस्वीर में दिख रही बच्ची कोई और नहीं प्रियंका चोपड़ा हैं। आज प्रियंका ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। आज प्रियंका ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है।

प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखंड के छोटे से जिले जमशेदपुर में हुआ था। 13 साल की उम्र में एक्ट्रेस पढ़ाई करने बोस्टन चली गई थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वह अपने देश वापस लौटीं तो उन्हें काली-कलूटी कहकर बुलाया जाता था।

प्रियंका की मां ने उनकी कुछ तस्वीर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भेज दिया। यहां प्रियंका का सेलेक्शन हो गया और इसमें उन्होंने सेकेंड पोजीशन हासिल किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और फिल्मों की दुनिया में कदम रखी।

इसके बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई।