2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिम से लेकर स्वीमिंग पूल तक सारी सुविधाएं, किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं सलमान का फार्म हाऊस

पिछले दिनों लॉकडाउन के दौरान सलमान खान अपने फार्म हाउस को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। उन्होनें अपने फार्म में खेती करते हुए तस्वीरें भी शेयर की थी। इसके अलावा उन्होनें एक गाना भी इसी दौरान शूट किया। आइये जानते हैं कि कैसा है सलमान खान का फार्म हाउस।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satyam Singhai

•

Updated: 18 Nov 2021, 5:19 PM IST

resize-1637234791513137973farmmm.jpeg

सलमान खान का पनवेल फार्म हाउस मुंबई से करीब 2 घंटे की दूरी पर है। यहां पर उन्होंने अपनी पसंद की चीजों को जगह दी है, जिसमें से घुड़सवारी एक है। सलमान अपने भाई सोहेल के बेटों के साथ यहांं पर बाइक राइडिंग के साथ एटीवी गाड़ी भी चलाते हैं।

resize-1637234766475463170131476347599s2.jpg

सुपरस्टार सलमान खान का ये फार्म हाउस नवी मुंबई के पनवेल में स्थित है। सलमान अक्सर अपना हॉलीडे अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहीं मनाते हैं। इस फार्म हाउस के दरवाजे सलमान खान के करीबियों के लिए हमेशा खुले रहते हैं।

resize-1637234815163158534salmankhanpanvelfarmhouse1.jpg

नवी मुंबई के पनवेल में स्थित सलमान खान के इस फार्म हाउस का नाम ‘अर्पिता फार्म्स’ है। खबरों की माने तो सलमान खान का यह फार्म हाउस करीब 150 एकड़ में बसा है। इस फार्म हाउस में तीन बंग्लो, जिम फार्म हाउस तथा डोमेस्टिक एनिमल्स भी हैं।

resize-16372348572109950302salmankhanpanvelhouse3.jpg

बता दें कि इस फार्म की कीमत लगभग 80 करोड़ रूपये हैं। सलमान को इस जगह से इतना लगाव है कि उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और ट्यूबलाइट समेत अन्य फिल्मों की कुछ हिस्सों की शूटिंग यहीं पर की थी।

resize-1637234933372148232salmankhaniulia759.jpg

सलमान खान का पनवेल फार्महाउस सभी सुविधाओं से लैस है। वहां पर एक शानदार जिम है, जिसमें हर जरूरी इक्विपमेंट मौजूद है। लॉकडाउन के दौरान सलमान और लूलिया इसी जिम में वर्कआउट करते थे। सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में घुड़सवारी के लिए भी ट्रैक बने हुए हैं। सलमान को घोड़ों से बहुत प्यार है और उनका ये प्यार जगजाहिर भी है। लॉकडाउन में उनके सभी करीबियों ने घुड़सवारी का खूब मजा लिया।

resize-1637234958481304195singleimage202042973723thumbnail.jpg

तस्वीरों में आप देख सकते हैं, ये फार्म हाउस कितना खूबसूरत है. पूरे फार्म हाउस मे हरियाली है, साथ ही स्विमिंग पूल भी। फार्म हाउस में पालतू जानवरों के लिए बड़ा एरिया बनाया गया है। इस फार्म हाउस के अंदर घुड़सवारी की व्यवस्था भी हैं। जहां सलमान ने यहां 5 घोड़े पाल रखे हैं।

13-1476347343-s13.jpg

इस फार्म हाउस में सलमान हर साल अपने जन्मदिन की पार्टी देते हैं। साथ ही उनके करीबी दोस्त अक्सर उनके साथ यहां समय बिताते हैं। साथ ही यहां पर सलमान के लिए एक खास जिम बना हुआ है। इसके अलावा सलमान अपने फार्म हाउस पर खेती भी करते हैं।