3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओम प्रकाश राजभर ने फिर दिया बयान, बताया 2019 लोकसभा चुनाव में BJP के साथ रहेंगे या नहीं

ओम प्रकाश राजभर ने चंदौली में की जनसभा, दिखायी ताकत, पहले 2019 के लोकसभा चुनावों में NDA से अलग होने के दिये थे संकेत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 18 Feb 2018, 6:45 PM IST

Om Prakash Rajbhar

चंदौली. अपने बयानों से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का सिरदर्द बढ़ाने वाले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चंदौली जिले में एक बड़ी जनसभा कर अपनी ताकत दिखायी।

Om Prakash Rajbhar

इस दौरान उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव NDA के साथ रहकर लड़ेंगे या नहीं इस पर भी बड़ा बयान दिया। यहां उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों को वेतन नहीं लेना चाहिये। उनकी सभा में राजभर समाज के कई जोड़ों का सामूहिक विवाह भी सम्पन्न कराया गया।

ये भी पढ़ें

image
Om Prakash Rajbhar

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी यह जनसभा बीजेपी नेता और योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर के चंदौली स्थित गृहक्षेत्र सकलडीहा में की।

Om Prakash Rajbhar

यहां उन्होंने यह दिखाने की कोशिश किया कि राजभर समाज पर उनकी कितनी पकड़ है। उनकी जनसभा में काफी भीड़ थी। ओम प्रकाश राजभर ने इस मौके पर कहा कि मेरी पार्टी का एजेंडा है कि विधायकों को वेतन नहीं लेना चाहिये।

Om Prakash Rajbhar

पर अपनी पार्टी के विधायकों के वेतन लेने के सवाल पर वह बदल गए और कहा कि ये उनकी मर्जी पर निर्भर है। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर 2019 चुनाव को लेकर बयान दिया। जहां पहले उन्होंने बनारस में रैली कर लोकसभा चुनाव में भाजपा से अलग होने तक की इशारों-इशारों में चेतावनी दे डाली थी वहीं इस बार उनका रुख नर्म रहा। राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी सुभासपा 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा नीत राष्ट्रीय एनडीए के साथ रहकर ही लड़ेगा।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश