28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jagannath rath yatra 2024 # जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर निकली शहर में रथयात्रा

जगन्नाथ का भात जगत पसारे हाथ
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 8 Jul 2024, 5:55 PM IST

छिंदवाड़ा. जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा छोटी बाजार से निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

रथयात्रा की अगुवाई लोक कलाकार मंडल के संग भक्ति नृत्य गान करते हुए हुआ। रथ यात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर टाउनहॉल पहुंची। यहां दर्शन और सेवा के बाद रथ यात्रा वर्धमान सिटी के लिए प्रस्थान की।

श्री जगन्नाथ सेवा केंद्र में प्रतिष्ठा, महाआरती जगन्नाथ का भात जगत पसारे हाथ महाप्रसाद एवं प्रसिद्ध शिव तांडव ग्रुप की विशेष प्रस्तुति हुई।

इस अवसर पर पावन धाम द्वारिकापुरी से आचार्य विजेन्द्र शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। पं. स्पंदन विजय आनंद दुबे ने बताया कि रथ यात्रा में श्रीरंगनाथपुरम, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु से आई नारायण स्वामी, श्रीदेवी और भूदेवी की कांस्य प्रतिमाएं शामिल की गईं।

रथयात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तों ने बड़े भक्ति भाव के साथ धार्मिक भजनों पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी। लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंगल आरती होने के बाद रात्रि में भगवान की महारथी शिव तांडव स्रोत और महाप्रसाद का वितरण किया गया।

शिरिन विजय आनंद दुबे ने बताया कि छिंदवाड़ा और सिवनी से आए हुए झांकी प्रमोटर विकास मालवी और चंचल यादव ने राधा कृष्ण युगल, मनीष दास, अतुल शर्मा ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।