16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photo Gallery: देखिए टाइगर रिजर्व की वे तस्वीरें जो पैदा कर देती हैं रोमांच

Pench Tiger Reserve

3 min read
Google source verification
Pench Tiger Reserve

दुनियाभर के पर्यटक मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। पर्यटन वर्ष 2023-24 में अप्रेल तक 9368 विदेशी व 121981 भारतीय पर्यटकों ने पेंच के कोर और बफर क्षेत्र के वन और वन्यप्राणियों का दीदार किया है।

Pench Tiger Reserve

बीते दिनों देवों के देव महादेव, तेनालीरामा, ना उम्र की सीमा हो जैसे टीवी साीरियल की अभिनेत्री ऋषिना कंधारी ने पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचकर वन्यजीवों को देखा और प्रकृति का आनंद लिया।

Pench Tiger Reserve

पेंच में कर्नाटक से पांच हाथी लव, मारुति, बाली, करियप्पा और थिमैया को लाया गया है। इन्हें महावत पेंच के जंगल में गश्ती और रेस्क्यू के लिए तैयार कर रहे हैं।

Pench Tiger Reserve

इन दिनों पेंच के जंगल में दुर्लभ काला तेंदुआ कभी पेड़ पर तो कभी चट्टान पर बैठा या झाडिय़ों के बीच रफ्तार से भागता दिखाई दे रहा है।

Pench Tiger Reserve

वर्तमान में पेंच के जंगलों में कई बाघिन अपने शावकों के साथ विचरण कर रही है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दुर्गेश सोनवाने ने महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर खुरसरपारा क्षेत्र में चार शावकों के साथ घूमती बाघिन बी-2 की तस्वीर ली हैं।

Pench Tiger Reserve

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दुर्गेश सोनवाने ने खुरसापार क्षेत्र में जंगल सफारी मार्ग पर चार शावकों के सामने खड़ी बाघिन की तस्वीर ली । तस्वीर में बाघिन अपने शावकों से कह रही है मानों नजर के सामने ही रहना, जंगल में कहीं खो न जाना।

Pench Tiger Reserve

बाघिन बी-2 बाघिन के पीछे भागते शावक। बाघिन और शावकों को देखकर जंगल सफारी पर निकले पर्यटक भी खासे रोमांचित और उत्साहित नजर आए।

Pench Tiger Reserve

सफारी के दौरान पर्यटकों को शावकों के साथ बाघिन और शिकार की तलाश में घूमते या आराम करते बाघ, तेंदुआ पेंच की कच्ची सडक़ों पर अधिक नजर आ रहे है।