
बलवा ड्रिल का प्रशिक्षण हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों ने बलवा ड्रिल के दौरान सैनिकों की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी। जबलपुर रेंज के एसएएफ आईजी अनिल कुमार गुप्ता ने एसएएफ आठवीं बटालियन का वार्षिक निरीक्षण किया।

सैनिकों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने निराकरण भी किया। उपसेनानी कार्यालय के लेखा-जोखा का निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण को पूरा करने के बाद आईजी गुप्ता ने सैनिकों को स्वस्थ रहने की सलाह दी।

परेड का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने सलामी दी।

आईजी ने दरबार लगाकर सैनिकों की समस्याएं सुनी। किसी ने स्थानांतरण को लेकर अपनी बात रखी तो किसी ने इलाज से सम्बंधित समस्या बताई। अधिकांश सैनिकों ने शासकीय क्वार्टर मुहैया कराने की मांग अधिकारियों से की।

उन्होंने कहा स्वस्थ शरीर ही अच्छे जीवन का राज है। शरीर स्वस्थ होगा तभी आप सभी अच्छी तरह से अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकते हैं।