
छिंदवाड़ा। कार्तिक पूर्णिमा, सोमवार को सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जयंती मनाई गई। गुरुद्वारा को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।

दो दिन पूर्व गुरुग्रंथ साहिब के नेतृत्व में शहर भर में सिख समुदाय ने नगर कीर्तन यात्रा निकाली।

पंच प्यारों ने इस कीर्तन यात्रा की अगुवाई की।

कीर्तन यात्रा के दौरान रात को आतिशबाजी भी की गई।

गुरु नानक जयंती पर सोमवार को रागी भाई दिलीप सिंह, रागीजत्था भाई गुरुप्रीत सिंह ने भजन कीर्तन का गायन किया

दिन भर भजन कीर्तन के दौर के बाद रात में गुरु का लंगर आयोजित हुआ।

वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष हरनाम सिंह भट्टी ने प्रकाश पर्व मनाते हुए शहर भर में शोभायात्रा निकाली।