लॉकडाउन हो गए प्रवासी परिन्दे, नहीं छोड़े सर्दियों के ठिकाने
लॉकडाउन में प्रवासी लोग भले अपने राज्य पहुंचने को बेताब हो लेकिन प्रवासी परिन्दे अलग ही नजारा पेश कर रहे है। जिलेे में सर्दियों के मौैसम में आने वाले प्रवासी परिन्दों की विदाई की बेला बीत चुकी है लेकिन इस बार मंजर कुछ अलग है। घोसुण्डा बांध, किशन करेरी तालाब, बड़वई तालाब सहित जिन तालाबों में इन विदेशी परिन्दों का आगमन होता है वहां इस बार गर्मी का मौसम शुरू हो जाने पर भी लॉकडाउन में इनका डेरा वहीं बना हुआ है।