लॉकडाउन पांच में अनलॉक होना शुरू होने के साथ संक्रमण का खतरा पहले से अधिक बढ़ गया है लेकिन लोग सजग नजर नहीं आ रहे है। अब भी कई लोग बिना मास्क बाजारों में घूम रहे है। दुपहिया वाहनों पर घूमने वाले कई लोग भी मास्क लगाने के प्रति सजग नहीं दिखते। चेहरे पर मास्क नहीं लगाने से स्वयं तो कोरोना संक्रमण का खतरा झेल ही रहे है साथ ही दूसरों के लिए भी खतरा उत्पन्न कर रहे है।