30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोपहर होने तक मेले की सख्ल में नजर आने लगती है टोपीलाइन

सोशल डिस्टेंश की कल्पना करना भी संभव नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

rakesh Palandi

•

Updated: 20 May 2020, 1:16 PM IST

By the afternoon, the hatline starts appearing in the fair

सुबह 11 से दोपहर 03 बजे के बीच टोपी लाइन में मौजूद भीड़ को देखकर सोशल डिस्टेंश की कल्पना की जाना भी कठिन है। यहां पर कपड़े व मनहारी की दुकानें सबसे अधिक हैं।

By the afternoon, the hatline starts appearing in the fair

दुकानों पर ग्राहकों की बेजा भीड़ हो रही है। स्थिति यह है कि यहां पैदल निकलपाना भी मुश्किल रहता है। बाजार की यह गली लोगों से ठसाठस भरी होती है। यह स्थिति यहां बाजार खुलने के बाद से एक सी बनी हुई है।

By the afternoon, the hatline starts appearing in the fair

इसे लेकर जब कुछ दुकानदारों से बात की तो उन्होंने कहा कि शादियों के सीजन की वजह से भीड़ अधिक हो रही है। वहीं दुकानें आधे दिन ही खुल रहीं हैं इस कारण भी लोग एक साथ खरीदी करने के लिए पहुंच रहे हैं। किसी को नहीं परवाह टोपीलाइन में जिस तरह का माहौल तैयार रहता है इसे देखकर यह समझना लाजमी है कि यहां पहुंचने वाले लोगों और दुकानदारों को संक्रमण की कोई परवाह नहीं है। जहां ग्राहक संक्रमण के खतरे को नजर अंदाज कर रहे हैं, वहीं दुकानदारों को सिर्फ इस मौके का भरपूर फायदा लेने ही ठीक लग रहा है।