30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिहायशी इलाके में कोविड केयर सेंटर बनाया,वार्ड पार्षद सहित लोग कर रहे विरोध

विवेकानंद कॉलोनी कंटेनमेंट व बफर क्षेत्र
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

rakesh Palandi

•

Updated: 31 May 2020, 1:03 PM IST

Covid care center built in residential area

सेंट्रल स्कूल के पीछे छात्रावास व इसके बगल से जनसंपर्क कार्यालय संचालित है। इस छात्रावास की बाउंड्री से लगे हुए रिहायशी मकान है। इसके अलावा सामने महज 100 मीटर पर आवासीय परिसर बने हुए हैं। मुकेश नायक तलैया के एक छोर पर बने कोविड केयर सेंटर व इसकी बाउंड्री से सटे बने मकान रामदीन रजक के घर कोविड केयर सेंटर की चारदीवारी से रामदीन रजक के घर तक व मनोज पटैरिया के मकान से सुनील पलंदी के मकान तक का क्षेत्र बफर जोन व विवेकानंद कॉलोनी क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित किया है।

Covid care center built in residential area

पाठक स्कूल से सुभाष कॉलोनी रास्ता सील मुकेश नायक के घर के बाजू से तलैया के किनारे स्थित सरकारी पाठक कॉलोनी स्कूल से निकली टू लेन सड़क सुभाष कॉलोनी छोर तक सील कर दी गई है। इस सड़क से अंदर कॉलोनी वाले रास्तों पर बैरीकेट्स लगाए गए हैं। पुलिस बल इस क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। सर्वे भी कराया जा रहा है। पार्षद के साथ वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट

Covid care center built in residential area

रिहायशी इलाके के कोविड केयर सेंटर बनाए जाने का विरोध भी शुरू हो गया है। पॉजीटिव केस निकलने पर कांग्रेस पार्षद विक्रम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में महिलाएं व पुरुष शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे।

Covid care center built in residential area

जहां कोविड केयर सेंटर को हटाने की मांग की गई है। साथ ही प्रशासन को अवगत कराया कि यह महिला सुभाष कॉलोनी में भी घूमती रही है, जिससे कांटेक्ट हिस्ट्री बढऩे का खतरा बढ़ रहा है। पार्षद का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही व अदूरदर्शिता के कारण आज पूरी विवेकानंद कॉलोनी के अलावा पूरी मुकेश नायक कॉलोनी कॉलोनी क्षेत्र पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है।

Covid care center built in residential area

राज्यपाल को प्रेषित किया ज्ञापन आजाद समाज पार्टी के कोमल अहिरवार ने एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम संबोधित संयुक्त कलेक्टर नारायण सिंह को सौंपा। जिसमें मांग की गई कि सुभाष कॉलोनी व विवेकानंद कॉलोनी में बने कोविड केयर सेंटर को तत्काल हटाकर शहर से बाहर किया जाए।

Covid care center built in residential area

इसके अलावा लॉकडाउन के कारण मजदूरों को काम न मिलने पर आर्थिक पैकेज व बिजली बिलों के मनमाने बिलों पर रोकथाम करने की मांग की गई है।