26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दमोह शहर का सबसे सुंदर स्पॉट ,देखियें Photos

बेलाताल की सुंदरता को बढ़ाने व यहां पर्यटन का आनंद लेने के लिए जो लोग पहुंचे उनके आनंद और बैठक व्यवस्था के लिए कुर्सियां बिछवाईं गईं थीं,

3 min read
Google source verification
See the most beautiful spots in the city of Damoh

दरअसल बेलाताल में चारों तरफ गंदगी अटी पड़ी है। गंदगी से सराबोर इस तालाब में पानी नजर नहीं आ रहा है। जो स्थिति तालाब के भीतर है, ठीक वैसी ही स्थिति तालाब के चारों तरफ बाहरी किनारों की है। बेलाताल को पर्यटन स्थल बनाए जाने के लिए हाल ही में लाखों रुपए की राशि खर्च की गई थी, लेकिन पहले से भी अधिक दयनीय स्थिति अब नजर आ रही है।

See the most beautiful spots in the city of Damoh

बेलाताल की सफाई के नाम पर जनप्रतिनिधियों ने काफी वाहवाही लूटी, लेकिन श्रमदान की औपचारिकताएं निभाकर जनप्रतिनिधियों ने भी किनारा कर लिया।

See the most beautiful spots in the city of Damoh

बेलाताल न सिर्फ सुंदरता के लिए जाना जाता था, बल्कि यहां हनुमान मंदिर व सांईं मंदिर होने की वजह से लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र भी है।

See the most beautiful spots in the city of Damoh

बेलाताल में चारों तरफ भीतर व बाहर गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। आसपास के लोगों के द्वारा घरों से निकलने वाला कचरा इस तालाब में फेंक दिया जाता है। वहीं यहां स्थित मंदिरों में भगवान का पूजन अर्चन करने के बाद जो सामग्री व्यर्थ बचती है उसे लोग तालाब में फेंक देते हैं।

See the most beautiful spots in the city of Damoh

यहां तक देखा गया है कि लोग अपने घरों की पूजा सामग्री भी इस तालाब में लाकर पटक देते हैं, लोग यहां यह भूल जाते हैं कि तालाब का पानी नदी की तरह नहीं बहता उनके द्वारा जो सामग्री तालाब में फैंकी गई है वह गंदगी का रूप धारण कर लेगी।

See the most beautiful spots in the city of Damoh

यह प्रक्रिया रोजाना होने की वजह से चारों तरफ गंदगी सराबोर हो चुकी है। कुर्सियां, लाइट, गिरल गायब बेलाताल की सुंदरता को बढ़ाने व यहां पर्यटन का आनंद लेने के लिए जो लोग पहुंचे उनके आनंद और बैठक व्यवस्था के लिए कुर्सियां बिछवाईं गईं थीं, लेकिन अब यहां ऐसी व्यवस्था गायब नजर आ रही है।

See the most beautiful spots in the city of Damoh

भैंसो का बना दिया तबेला बेलाताल दिन के समय दर्जनों भैंसों का तबेला नजर आने लगता है। शहर के कुछ दूध डैयरी संचालक बेलाताल का उपयोग अपनी पालतू भैंसों के विचरण का क्षेत्र बनाए हुए हैं। डैयरियों से लाकर भैंसे बेलाताल में छोड़ दी जातीं हैं, भैंसे घंटों बेलाताल के पानी में रहती हैं।