30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो घंटे आंधी तूफान ने उजाड़े छप्पर किचन से लेकर बेडरूम व बैठक का सामान खराब

दोपहर 2 बजे से शाम 5.30तक रही बिजली बंद
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

rakesh Palandi

•

Updated: 30 May 2020, 1:01 PM IST

The storm left a desolate shed

बिजली बंद रही, कई हिस्सों में शाम 7 बजे तक बहाल नहीं हो पाई थी। दमोह शहर से लगे कोटा तला में आंधी का केंद्र रहा। यहां पर अधिकांश घरों में सीमेंट की चादरें व लोहे की चादरों की छत के सहारे लोग जीवन बसर कर रहे हैं। कोटातला निवासी सोना खान, मुबारक खान, उमर खान, गुड्डू खान ने बताया कि आंधी की तीव्र गति थी।

The storm left a desolate shed

जिससे उनके घरों की सीमेंट की चादरें पत्तों की तरह हवा में उड़ गए। कई घरों में स्थिति ऐसी थी कि पूरी सीमेंट की चादरें टूटकर हवा में उड़कर बिखर गई थीं। जिस समय छप्पर उड़ रहे थे तो लोग बाहर भागे जिससे कोई चोटिल नहीं हो पाया है। करीब आधा दर्जन घरों की किचन में रखी खाने पीने की सामग्री खराब हो गई। बेडरूम, बैठक सहित घर में रखी सामग्री खराब हो गई है। इस आंधी तूफान ने सभी को नुकसान पहुंचाया है।

The storm left a desolate shed

भारी बैरीकेटस पत्ते की तरह बिखरे आंधी तूफान का तेज असर शहर के अंदर न होकर बाहरी सीमा में दिखा। बायपास पर रखे बैरीकेट्स हवा में उड़कर बिखर गए थे। ड्यूटी कर्मचारियों की मानें तो कुछ पल के लिए हवा का बेग इतना तेज था कि भारी भरकम बैरीकेटस पत्ते की तरह हवा में उडऩे लगे। ड्यूटी कर्मचारियों के लिए लगाया टेंट भी हवा में बिखर गया था।

The storm left a desolate shed

टोल प्लाजा की छप्पर उड़ी आंधी तूफान का तीव्र असर टोल प्लाजा में लगा एक तरफ का शेड भी टूटकर बिखर गया। इस दौरान गनीमत यह रही कि नीचे कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था

The storm left a desolate shed

बांदकपुर में पेड़ उखड़े आंधी तूफान का असर बांदकपुर में भी देखा गया। यहां पेड़ उखड़ गए। रेस्ट हाउस के पास पेड़ टूटने के साथ शेड भी उड़ गए। इसके अलावा गांव में अनेक खपरैल मकानों के खपरे बिखर गए जिसमें नीचे घर गृहस्थी की सामग्री के साथ खाने पीने की सामग्री भी धूल से सन गई थी।

The storm left a desolate shed

फाल्ट बनने से बिजली गुल आंधी के तेज असर से बिजली व्यवस्था भी बाधित हुई। कई जगह बिजली के खंभे व तार टूटने से दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 तक बिजली बंद रही। इस दौरान सुधार कार्य जारी रहा। कई हिस्सों में शाम 7 बजे तक बिजली नहीं आई थी।