4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणेश चतुर्थी पर वक्री शनि हुआ सीधा, इन राशियों को लगी साढ़ेसाती, ऐसा रहेगा भाग्य

गणेश चतुर्थी (25 अगस्त 2017) पर शनि ग्रह शाम 5:19 बजे वृश्चिक राशि में मार्गी हो गया है

5 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Aug 26, 2017

Shani ki Sade Sati

इस बार गणेश चतुर्थी पर एक ऐसा योग बना है जो कई वर्षों में एक बार बनता है। गणेश चतुर्थी (25 अगस्त 2017) पर शनि ग्रह शाम 5:19 बजे वृश्चिक राशि में मार्गी हो गया है। अब इसके बाद 26 अक्टूबर 2017 गुरुवार को 18:11 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में कई राशियों की साढ़े साती हट गई हैं तो कई राशियों पर साढ़े साती आरंभ हो गई है। साथ ही जो अभी तक शनि के कारण किसी न किसी पीड़ा का सामना कर रहे थे, वो भी अपने आपको पहले से सुखी अनुभव करेंगे। आप भी जानिए कि शनि के मार्गी होने तथा राशि परिवर्तन का आपके भाग्य पर क्या असर होगा।

Aries zodiac sign prediction

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): पुष्य नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह कार्य की प्रगति तथा आर्थिक लाभ के लिए श्रेष्ठ है। राहू चन्द्र की युति विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात करवाएगी। व्यापारियों के लिए आकस्मिक धन लाभ की संभावना। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के साथ मनोवांछित पद के योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रतीक्षित लक्ष्य में सफलता मिलेगी।

Gemini zodiac sign prediction

वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, ड्ड, वू, वे, वो): लाभ के साथ निवेश की योजना बनेगी। भाई-बन्धु का सहयोग मिलेगा। महिला मित्र का प्रभाव अवरोधों का निवारण करेगा। व्यापारियों के लिए डिजिटल फ्रेम वाले व्यापार में भविष्य की दृष्टि से निवेश की योजना। नौकरी पेशा में आर्थिक अनुबंध। महिला तथा छात्रवर्ग को फेडरल बैंकिंग में सेवा के बाहरी अवसर मिलेंगे।

Cancer zodiac sign prediction

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा): पारिवारिक संवाद के माध्यम से विवाद का समाधान होगा। नए रिश्तों में सुधार की स्थिति बनेगी। व्यक्ति विशेष के लिए अधिक चिंतन न करें। व्यापारियों के लिए कई व्यवसाय में लाभ के अवसर दिख रहे हैं। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय पद के लिए अवसर। महिला, छात्रों को व्यावसायिक प्रबंधन में निजी क्षेत्र से अवसर।

Leo zodiac sign prediction

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): रवि पुष्य का संयोग कार्य में सिद्धि देगा। पद बढ़ेगा। अनुभूति में परिवर्तन। कार्य क्षेत्र का परिवर्तन विभागीय तौर पर संभव है। संयोग का लाभ लें। व्यापारियों के लिए चांदी, शक्कर, मैदा, चावल आदि से संबंधित क्षेत्र में दीर्घकालिक लाभ। नौकरीपेशा में अनुकूलता। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवाओं में अवसर।

Virgo zodiac sign prediction

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): बारहवां चंद्रमा रहेगा। जल्दबाजी न करें। मंगलवार से स्थिति बेहतर होगी। नए क्षेत्र में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए परंपरागत क्षेत्र में आधुनिकीकरण करते हुए निवेश के द्वारा लाभ। नौकरीपेशाओं पदोन्नति की संभावना। महिला तथा छात्रवर्ग को सामान्य प्रशासन में अवसर मिल सकता है।

Libra zodiac sign prediction

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): कार्य क्षेत्र में दबदबा बढ़ेगा। व्यावसायिक नीति बनेगी। लाभ के लिए अतिरिक्त प्रयास होंगे। सम्पत्ति का मामला हल होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए खरीफ की फसल का बाजार बड़ा लाभ देगा। नौकरीपेशा में मनोवांछित पद तथा आर्थिक लाभ। महिला तथा छात्रवर्ग को बिजनेस प्रोसेस में बाहरी अवसर।

Scorpian zodiac sign prediction

तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते): व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। किए गए कार्य का लाभ मिलेगा। नई योजना भी लाभान्वित करेगी। बाहरी यात्रा व्यवसाय के लिए प्रेरित करेगी। व्यापारियों के लिए ब्याज बट्टे के सौदे आकस्मिक लाभ दे सकते हैं। नौकरीपेशा में परिवर्तन का मन होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

Sagittarius zodiac sign prediction

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ): स्थितियां सुधर रही हैं। नीतिगत रहकर लाभ प्राप्त करें। प्रशासकीय अधिकारी से कार्य सफल होने का संयोग रहेगा। व्यापारियों के लिए कृषि तथा बीज संधारण का व्यवसाय लाभकारी होगा। नौकरीपेशा में इच्छित पद के साथ स्थान परिवर्तन। महिला तथा छात्रवर्ग को संयुक्त शिक्षा प्रणाली में प्रशासकीय अवसर।

Capricorn zodiac sign prediction

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): कार्य में अनकूलता रहेगी। व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ जगह मानसिक दबाव भी होगा। धैर्य रखते हुए प्रबंधन पर ध्यान दें। सामाजिक प्रभार बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए परंपरागत सौदों में पुन: निवेश का मानस बनेगा। नौकरीपेशा में कार्य का विभाजन राहत देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को निजी शैक्षणिक संस्थाओं में सेवा के अवसर।

Aquarious zodiac sign prediction

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): भाग्य का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में ऊंचाइयां हासिल होगी। लाभ के लिए वैदेशिक यात्रा भी होगी। समयानुसार रणनीति लाभकारी सिद्ध होगी। व्यापारियों के लिए रेलवे के स्क्रेप से संबंधित क्षेत्र में लाभ की स्थितियां रहेगी। नौकरी वालों को प्रबंधकीय प्रशासन में लाभ। महिला तथा छात्रवर्ग को ऑटोमेशन में अवसर मिलेंगे।

Pisces zodiac sign prediction

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): मानसिक अस्थिरता का अनुभव करेंगे। चन्द्रमा का विपरीत प्रभाव रहेगा। बुधवार से स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग, सीमेंट कंक्रीट का क्षेत्र शुक्रवार को विशेष लाभकारी। नौकरीपेशा में कार्य का प्रतिसाद मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को निगम प्रशासन में विभागीय सेवा के अवसर मिल सकते हैं।

Mahakaleshwar Mahadev

मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची): सामाजिकता पर ध्यान रहेगा। विकास के लिए आगे बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। व्यापारियों के लिए उतार चढ़ाव के साथ लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा में नए लोगों के सम्पर्क से इच्छित पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को चिकित्सा के क्षेत्र में अवसर तथा पदोन्नति मिल सकती है।