डूंगरपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर गुजरात सीमा पर स्थित रतनपुर चेकपोस्ट पर शनिवार को भी प्रवासियों के लौटने का क्रम जारी रहा। हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को डंूगरपुर जिले के करीब पांच सौ प्रवासी लौटे। उन्हें सीधे क्वॉरंटीन किया गया, वहीं संदिग्ध पाए गए लोगों के नमूने भी लिए गए।