
ब्रोकेड फैब्रिक न सिर्फ आउटफिट्स की शोभा बढ़ा रहा है, बल्कि फैशन एसेसरीज में भी छाया हुआ है। फुटवियर्स के साथ-साथ बैंगल्स और बटुए (पोटली) में भी इसका खास क्रिएशन देखा जा सकता है। एेसे में कहा जा सकता है कि विंटर्स सीजन के बाद ब्रोकेड का रुझान अभी भी बरकरार है। खासकर गल्र्स के बीच ये फैशन एसेसरीज काफी हिट है। कई ऑनलाइन साइट्स पर इनकी विस्तृत रेंज अवेलेबल हैं, वहीं आप इन्हें सिटी मार्केट से भी खरीद सकते हैं। एक्सपट्र्स के अनुसार अपकमिंग सीजन में भी ब्रोकेड फैशन एसेसरीज की डिमांड बना रहेगा।

पोटली में खास क्रिएशन पोटली में ब्रोकेड का क्रिएशन काफी पुराना कॉन्सेप्ट है, लेकिन जिस तेजी बनारसी फैब्रिक का क्रेज बढ़ रहा है। उतनी ही तेजी से इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। इस तरह की पोटली में आप चटक रंग देख सकते हैं, जो आपके पार्टी लुक को कम्प्लीट करते हैं। फैशन डिजाइनर अमिता के अनुसार विंटर्स में जहां सिल्क फैब्रिक पर ब्रोकेड ट्राय किए जा रहे थे, वहीं समर्स में चंदेरी फै ब्रिक पर ब्रोकेड छाएगा।

आउटफिट्स से मैच बैंगल्स ब्रोकेड के साथ बैंगल्स में भी काफी एक्सपेरिमेंट्स देखे जा सकते हैं। इसे बैंगल्स में हुबहू उतारा जा रहा है। एक्सपट्र्स के अनुसार इन्हें आप आउटफिट्स के साथ मैच कर सकते हैं। कॉलेज गोइंग हेमा गौड़ वेडिंग और पार्टी में इस फै ब्रिक के बैगल्स ट्राय करती हैं, जो आउटफिट को डिफरेंट लुक देते हैं।