
जब समर्स में फैशन और ट्रेंड दोनों की बात एक साथ हो तब दिमाग में सबसे पहले खादी और लखनवी मलमल का ख्याल आता है। क्योंकि दोनों ही फेब्रिक्स इस मौसम में आरामदायक होने के साथ ट्रेंडी होते है जिससे पहनने वालों को एक स्टाइलिश लुक मिलती है। एक समय था जब खादी में गिने-चुने कलर्स ही मिलते थे लेकिन आज ऑप्शंस की कमी नहीं है। बहुत से डिजाइनर्स खादी के साथ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। वेस्टर्न वियर में भी खादी की मांग है। फैशन डिजाइनर ताजवार खान, समर फैशन व ट्रेंड से जुड़ी ऐसी ही जानकारियां दे रही हैं। फैब्रिक में हो... खादी, लिनेन, जॉर्जट, शिफॉन, कॉटन, ऑर्गेनिक फेब्रिक व ऑरगेंजा। रंग का चुनाव जरूरी - गहरा लाल, लाइट ग्रीन, पीले, पेस्टल, बैंगनी, मॉव, गुलाब इस साल ट्रेंड में हैं।

क्रॉप टॉप को एथनिक स्कर्ट के साथ इस समर क्यूलॉटस के साथ-साथ शॉर्ट और थ्री-फोर्थ प्लाजो पैंट्स खूब फैशन में रहेंगे। गर्मी में बेहद आरामदायक होते है। ट्राउजर कट प्लाजो पैंट्स भी सही रहता है। इसके साथ फिटेड टॉप और शर्ट के साथ पहन कर प्लाजो के अंदर टक करें। ध्यान रखें कि टॉप कलरफुल हो ताकि बैलेंस्ड लुक आए। आप खादी से प्लाजो पैंट, क्युलॉट्स आदि को कॉटन, लिनन या शिफॉन के क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं। खादी से तैयार स्पेगिटी और क्रॉप टॉप को एथनिक स्कर्ट के साथ पेयर ट्राई कर सकती हैं। खादी हर ट्रेंड में हिट है। सॉफ्ट फैब्रिक टॉप के साथ स्ट्रेट पैंट बॉटम वेयर में भी खादी के स्ट्रेट पैंट लोगों की पहली पसंद है। टी-शर्ट के साथ खादी का कैप्रि पहनकर देखें। थ्री फोर्थ लैंथ पैंट्स व गेदरर्ड फ्रॉक्स कॉलेज गोइंग गर्ल के फैशन ट्रेंड में शुमार रहेंगी।

साड़ी संग ढीले शर्ट हाथ से बुनी साडिय़ां गर्मी से भी राहत भी देती हैं। प्लेन खादी साड़ी को कशीदाकारी वाले लूज ब्लॉउज के साथ भी फैशनेबल तरीके से पहना सकता हंै। चेक्स एंड लाइन इस साल नॉट्स बहुत ट्रेंड में हैं। फेब्रिक्स की ही बनी खूबसूरत नॉट्स बेहद इनोसेंट लुक देती हैं। इस के अलावा चेक्स और लाइंस फैशन में रहेंगी।

फ्लोरल टच फ्लोरल पैटर्न में हल्के रंग का फ्लावर मोटिफ खूबसूरत दिखेगा। फ्लोरल को प्लेन व न्यूट्रल रंगों संग पहनें। फ्लोरल प्रिटेंड सूट व दुपट्टे भी वॉर्डरोब में जरूर रखें। साडिय़ों में भी इस प्रिंट का चलन हमेशा रहा है। वेस्टर्न वियर में मिक्स एंड मैच पीच, लेमन, क्लासिक नीला या डार्क नीला कलर डेनिम के साथ ट्रेंडी लगता है। पिंक के साथ मॉव, पाउडर ब्लू के साथ मिंट ग्रीन या इंडिगो कलर को शामिल करें वहीं मिंट ग्रीन, नेवी ब्लू व पीच तीनों का कॉम्बिनेशन भी ट्राई कर सकती हैं। ब्राइट लुक के लिए पीला रंग बेस्ट रहेगा। वेस्टर्न वियर में खादी आउटफिट की जगह मिक्स एंड मैच फैब्रिक स्टाइल फैशन में है। स्टाइलिश दिखने के लिए खादी को शिफॉन या जार्जेट के साथ पहनें। लिनेन हो जॉर्जट और शिफॉन आदि उन पर चिकनकारी, लेस और प्रिंट्स का मिक्स एंड मैच ट्रेंड में है। आप खादी व कॉटन के लंबे कुर्ते जींस के साथ पहन सकती हैं। यह आकर्षक लुक और ठंडक दोनों देगा।