
बच्चों के लिए पिछले साल जहां विंटर वियर के रूप में ब्राइट रंग ज्यादा पसंद किए जाते रहे थे, वहीं इस बार साधारण रंग के टेडी कोट चुने जा रहे हैं। इसके अलावा शियर सॉक्स और बेरेट्स भी फैशन में मौजूद हैं।

टेडी कोट इस तरह के विशेष स्टाइल वाले फॉक्स फर कोट बच्चों के लिए नए ट्रेंड के रूप में सामने हैं। ये न सिर्फ गर्म होते हैं, बल्कि बच्चों को नया स्टाइल भी देते हैं। इसमें ब्राउन, कैमल और क्रीम कलर सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

शियर सॉक्स गल्र्स के लिए विंटर आउटफिट को एक्स्ट्रा स्टाइल देने का काम शियर सॉक्स कर सकते हैं। ये मोजे पारदर्शी जालीदार हो सकते हैं या फिर इन पर फूलों का प्रिंट भी पसंद आता है। परिधान के मुताबिक इनका चयन किया जा सकता है।

बेरे कैप फ्रांस और स्पेन की बेरे कैप ने पूरी दुनिया में अपनी धूम मचाई है और साल 2018 में भी किड्स वल्र्ड में यह छाई रहने वाली है। सुपरलाइटवैट होने के साथ ही इन्हें पहनना आसान है। छोटी लड़कियों पर यह कैप बहुत अच्छी लगती है और इसे किसी भी परिधान के साथ मैच किया जा सकता है।