6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतने लाख की साड़ी पहनती है मिसेज अंबानी, एक बार पति ने खुश होकर दिया था 390 करोड़ का ये गिफ्ट

अपने लाइफ स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 27 Mar 2018, 4:42 PM IST

Fashion,Mukesh Ambani,Ambani,Engagement,saree,life style,neeta ambani,

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी फैशन आइकॉन है। हाल में उनके बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता के साथ प्री-इनगेजमेंट हुई। इस मौके पर जहां सब की नजरें आकाश और श्लोका पर थी लेकिन इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता कि कपल्स के बाद सब की आंखे नीता अंबानी की ओर थी।

Fashion,Mukesh Ambani,Ambani,Engagement,saree,life style,neeta ambani,

इस प्री- इनगेजमेंट में नीता अंबानी ऑफ व्हाइट एथनिक ड्रेस में दिखीं थी। नीता इस ड्रेस में इतनी प्यार लग रही थी। वहीं इस मौके पर मुकेश अंबानी सिंपल हाफ स्लीव्स चेक शर्ट में दिखे थे।

Fashion,Mukesh Ambani,Ambani,Engagement,saree,life style,neeta ambani,

एक वेबसाइट की माने तो नीता अंबानी के पास 40 लाख तक की साड़ी है। इस साड़ी को मशहूर चेन्नई सिल्क के डायरेक्टर शिवालिंगम ने डिजाइन की है। नीता की ये साड़ी राजा रवि वर्मा की पेटिंग से प्रेरित है। इस साड़ी का नाम 'विवाह पातु' है।

Fashion,Mukesh Ambani,Ambani,Engagement,saree,life style,neeta ambani,

इस साड़ी में जो कढ़ाई की गई है उसके लिए सोने के तारों का इस्तेमाल किया गया है। यही नहीं इस साड़ी में एमरल्ड, रूबी, पुखराज, पर्ल और कैट आई जैसे कई रत्न है। जिससे साड़ी का वजन 8 किलो हो गया है। इस साड़ी को उन 36 महिलाओं ने तैयार किया जिन्हें कांजीवरम में महारत हासिल है।

Fashion,Mukesh Ambani,Ambani,Engagement,saree,life style,neeta ambani,

ऐसा कहते हैं कि इस साड़ी को बनाने में तकरीबन साल भर से ऊपर का समय लगा था। नीता इस साड़ी को फरवरी, 2015 में एक फंक्शन दौरान पहन चुकी हैं। यही नहीं ये साड़ी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। यही नहीं एक बार मुकेश अंबानी ने नीता के 44वें बर्थडे पर उन्हें जेट गिफ्ट किया था।