
हर लडक़ी चाहती है कि वह अपनी शादी पर सबसे खूबसूरत दिखे। बेशक इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप अपने लिए बेहतरीन रंग का लहंगा चुनें। इन दिनों अनुष्का शर्मा का शादी का लहंगा काफी लोकप्रियता बटोर रहा है। अनुष्का का ब्लश पिंक कलर का लहंगा सेलिब्रिटी डिजाइनर सभ्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। हालांकि यह लहंगा काफी महंगा है और इस पर सोने व चांदी के धागे से कढ़ाई की गई है। आप भी चाहें तो अपनी शादी के लिए ऐसा खास लहंगा चुन सकती हैं।

ब्लश पिंक फिलहाल तो अनुष्का के लहंगे वाला ब्लश पिंक ही डिमांड में आ गया है। हर दुल्हन यही रंग मांग रही है। आखिर मांगे भी क्यों न अनुष्का इस लहंगे में जितनी खूबसूरत दिख रही थीं, हर दुल्हन उतनी ही सुुंदर दिखना चाहती है। अगर आपका रंग साफ है तो आप भी इस रंग का चयन कर सकती हैं।

नीला रॉयल और कंटेपररी लुक के लिए नीला रंग बेहतरीन विकल्प है। संगीत या रिसेप्शन के लिए रॉ सिल्क, जरदोजी में नीले रंग का लहंगा बहुत खूबसूरत लगता है। आप इसके साथ दुपट्टे में पीला या लाल रंग के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

सुनहरा अगर आप ग्लैमरस दुल्हन वाला रूप लेना चाहती हैं तो आपको सुनहरे रंग का लहंगा चुनना चाहिए। हालांकि इस रंग के साथ आप अपने कॉम्पलैक्शन के हिसाब से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आखिर यह आप पर फबना भी तो चाहिए।

टैनजरीन यह बेहद नया कलर है। यह रंग असल में लाल और नारंगी रंग का मिश्रण होता है। इस रंग के साथ सोने की ज्वैलरी बहुत जंचती है। यह आपको पारंपरिक लाल रंग से कुछ अलग लुक देगा और यह हर तरह के स्किन टोन के साथ अच्छा लगता है।