
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग साइटAmazon पर प्राइम डे सेल चल रहा है। कंपनी के इस सैल के दौरान कई सारे स्मार्टफोन्स के अलावा गैजेट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इस सेल के दौरान मिल रहे 5 ऐसे गैजेट्स के बारे में जिन्हें 1,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

1. Nokia 105: नोकिया के इस फीचर फोन की कीमत 1,199 रुपये है जिसे सेल के दौरान 19% की छूट के साथ महज 969 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 1.8 इंच डिस्प्ले, 4 एमबी रैम, 4 एमबी इंटरनल स्टोरेज और 800 एमएएच बैटरी के साथ सिंगल सिम सपॉर्ट मिलता है। यह फोन ब्लू, ब्लैक और वाइट कलर में उपलब्ध है।

2. Mi 10000 mAh Power bank 2i: दो यूएसबी आउटपुट पोर्ट वाले इस पावर बैंक की कीमत 1,199 रुपये है। इस पावर बैंक को ग्राहक इस सेल के दौरान सिर्फ 899 रुपये में खरीद सकते हैं।

3. Mi 3C Router: यह शाओमी का वायरलेस राउटर है जिसे आप 999 रुपये का भुगतान कर खरीद सकते हैं। इसमें 64 एमबी रैम और मी वाई-फाई ऐप सपॉर्ट भी दिया गया है।

4. Intex IT-PB12.5K Power bank: सेल के दौरान इस पावर बैंक को महज 799 रुपये में खरीदा जा सकता है। 12, 500 एमएएच क्षमता वाले इस पावर बैंक में 3 यूएसबी पोर्ट और एलईडी फ्लैशलाइट है।

5. Micromax X605: माइक्रोमैक्स के इस फोन को केवल 940 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 2.4 इंच डिस्प्ले, ड्यूल सिम कार्ड सपॉर्ट, 24 एमबी इनबिल्ट स्टोरेज (8 जीबी तक एक्सपेंडेबल), 1000 एमएएच लीथियम आयन-बैटरी और 0.3 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।