18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढने का ये है सबसे आसान तरीका

चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन कई आॅनलाइन तरीकों से खोज सकते हैं
2 min read
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Jan 01, 2018

mobile phone find

आजकल मोबाइल फोन चोरी या गुम होना आम बात है। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट्स हैं जिनके जरिए आप अपना खोया या चोरी हुआ मोबाइल बहुत ही आसानी से ढूंढ सकते हैं। इसके लिए बस आपको इन साइट्स पर अपने फोन का आईएमईआई नंबर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद इन वेबसाइट्स पर रजिस्ट्रेशन करें और अपना खोया हुआ फोन खोजें।

mobile phone find

फोन को गूगल अकाउंट से करें सिंक : एंड्रॉयड डि‍वाइज मैनेजर (एंड्रॉयड) या आईफोन (आईओएस) गुम होने या चोरी होने की स्थिति में आपको यह ट्रिक को यूज करनी चाहिए। गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सि‍स्‍टम (ओएस) में इन-बि‍ल्‍ड ट्रैकर रहता है। इसको यूज करने के लिए आपको ADM को ऑन करना है इसके बाद आपको अपने फोन को लॉक या साफ करने की स्‍वीकृति‍ देनी होती है। इसके बाद अपने फोन को गूगल अकाउंट के साथ सिंक करना होगा और इंटरनेट से कनेक्‍ट करना होता है।

mobile phone find

ट्रैक माय फोन फीचर यूज करें: फोन खोने या चोरी होने के बाद ट्रैक माय फोन फीचर का उपयोग वेब या किसी दूसरे मोबाइल से करें। गूगल पर ट्रैक माई फोन लिखकर सर्च करने पर आॅप्शन आता है। इसके अलावा एंड्रॉयड फोन में एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर एप डाउनलोड कर फोन ट्रैक करें। इसमें जीमेल आईडी से लॉग इन कर सकते हैं