ग्वालियर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने भले ही राजघराने में जन्म लिया था, लेकिन सेवा का प्रतीक थीं और उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया और संघर्ष की प्रतीक बन गई। जब 1967 में प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस की सरकार ने अन्याय किया तो उन्होंने इस सरकार को गिराने में देर नहीं की।