
जिला ऋण मोचन समिति की ओर से कृषक ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री अनिल राजभर ने राजकीय इण्टर कालेज हरदोई में दीप प्रज्जवलित कर किया।

मंत्री ने कहा कि आज का दिन हमारे लिये अत्यधिक गौरव का दिन है और अपने लोक संकल्प पत्र के माध्यम से सरकार ने किसानों का कर्जा उतारने का संकल्प लिया था जिसे आज पूरा किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा इस तरह से हम अपने को गौरवशाली समझते है कि हमारी सरकार ने किसानों के हित में कार्य किया है।

मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने किसान भाईयों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में कर्जमाफी का ऐतिहासिक कार्य किया है।

इस मोैके पर पं दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुये कहा कि पंडित जी ने कहा था कि हमे अपने किसानों को सशक्त बनाने का कार्य प्राथमिकता से करना चाहिये।

मंत्री ने कहा कि आज हम अपने अन्नदाता के लिये ऋण मोचन करके स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

मंत्री राजभर ने कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिये कटिबद्ध है और इसके लिये विभागों के साथ समन्वय बनाकर इसे मूल रूप देने की तैयारी की जा रही है।